08.17.06

आ गया खबरिया

Posted in सूचना at 12:20 pm by khabariya

साथियों,

हम लेकर आएंगे आपके लिए एक से बढकर एक खबरें।

झन्नाटे दार, मसाले दार, लेकिन सच्ची सच्ची। वो खबरे, जिनकी चर्चा लोग दबी छिपी जुबान से करते है। लेकिन खुल कर कहने से डरते है। अभी तो हम सिर्फ़ मीडिया वालो की ख़बर लेंगे?

मीडिया वालो : हो जाओ तैयार, सुनने के लिये अपने अपने आफिस के अन्दर की बात। हमारे खबरिया हर मीडिया हाउस मे है। इसलिए हमारी खबर ‘अन्दर तक जाए, आराम का अहसास कराए’ है।

8 Comments »

  1. खबरिया जी,
    स्वागत है।
    बस शुरू हो जाइये।

  2. Pankaj Bengani said,

    dekhate hai aap kitene pani me hai… lege rahiye

  3. तो गुरू हो जाओ शुरू. सबसे तेज, सबसे पहले, सिर्फ आपके द्वारा, जैसी खबर वैसा लेखन.
    हम तो तेल देखेंगे और तेल की धार देखेंगे

  4. Jitu said,

    स्वागत है भाई(या बहन?) खैर जो कोई भी हो। हमे क्या?
    जब हमने टीवी चैनल मे समाचार पढने वालो(वाली) पर ध्यान केन्द्रित ना करके सिर्फ़ समाचारों पर ध्यान रखा तो यहाँ पर काहे पंगा करें। लेकिन भई आपका चैनल मे सिर्फ़ एक ही पोस्ट है, बाकी कब करोगे? खबरों का जुगाड़ नही हो पाया क्या?

    एक और बात, आपकी भाषा रहस्यमयी (दादा कोन्डके) टाइप की लग रही है। क्या सचमुच ऐसा ही है?

  5. यह “मीडिया वालों की खबर लेंगे” में से मीडियाशब्द जानबूझ कर गायब कर दिया या संपादकिय गल्ती है?

  6. SHUAIB said,

    स्वागत है खबरिया जी,
    मसालेदार खबरें और वोह भी सच्ची ;)
    इनतेज़ार रहेगा

  7. नीरज दीवान said,

    अंग्रेज़ी चिट्ठों की तर्ज पर हिन्दी में पोलपट्टी खोलने का माद्दा हो तो स्वागत है.

  8. स्वागत का धक्का तो अब बहुत मिल गया, अब गाड़ी आगे बढ़ाये जाने का निवेदन है.इंतजार लगवा दिया यार आपने….


Leave a Comment